Posts

Scarlett Johansson sues Disney: हॉलीवुड ऐक्ट्रिस स्कारलेट जोहानसन ने डिज्नी के खिलाफ क्यों दर्ज कराया मुकदमा?

Image
https://ift.tt/3zQLJLh नई दिल्ली। हॉलीवुड की मशहूर ऐक्ट्रिस स्कारलेट जोहानसन ने एमसीयू की अपनी ब्लैक विडो नाम की पहली सोलो फिल्म की रिलीज को लेकर हॉलीवुड की जानी मानी कंपनी डिज्नी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है । जानकारी के मुताबिक लॉस एंजिलिस की अदालत में दायर इस मुकदमे में कहा गया है कि डिज्नी ने फिल्म को सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज न करके OTT पर भी रिलीज कर दिया और ही उनके साथ किए गए वादे का भी उल्लंघन किया है। इसके बाद जोहानसन ( Scarlett Johansson ) ने कहा की फिल्म में काम करने की उनकी फीस का एक अहम हिस्सा फिल्म के सिनेमाघरों में एक तय की गई कमाई करने के बाद होने वाली आमदनी से भी आना था लेकिन डिज्नी ने फिल्म को सिनेमाघरों के साथ ही ओटीटी पर भी रिलीज करके हमे भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ ही प्रतिक्रिया देते हुए डिज्नी ने इस मुकदमे को दुखद बताया है। यह भी पढ़े: अमरीका के बाद भारत मे रिलीज होगी ब्लैक विडो बता दें कि मुकदमे में फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने से डिज्नी को हुए फायदे का खास तौर से जिक्र किया गया है। स्टॉक मार्केट में इसके शेयरों के दाम बढ़ने के ...

प्रिसेंस डायना और प्रिंस चार्ल्स से शादी के दौरान हुई गलती, डायना ने बोला अधूरा नाम

Image
https://ift.tt/3rDPfpB मुंबई। आज से करीब 40 साल पहले प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना की शादी हुई। इस शादी को 750 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा। सेंट पॉल कैथेड्रल में इस विवाह कार्यक्रम में 3500 मेहमान शामिल हुए। 29 जुलाई, 1981 में हुई इस शादी को ब्रिटिश इतिहास का सबसे ज्यादा अतिथियों वाला कार्यक्रम बताया गया। विश्वभर के लोगों और विवाह स्थल पर मौजूद हजारों लोगों की वजह से शायद दोनों थोड़े नर्वस थे। शादी से पहले भी दोनों की ज्यादा मुलाकातें नहीं हुई थी। शायद इसीलिए दोनों से विवाह समारोह में गलतियां हुईं। दोनों विवाह प्रतिज्ञा लेते समय गलती कर बैठे। दोनों से हुई गलतियां इस विवाह समारोह में प्रिंस चार्ल्स ने पहले विवाह प्रतिज्ञा बोली। इस दौरान 'माई वर्ल्डली गुड्स' कहने की जगह वे 'दाय वर्ल्डली गुड्स' कह बैठे। इसी तरह डायना ने चार्ल्स का नाम गलत तरीके से ले लिया। चार्ल्स का पूरा नाम चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज है, लेकिन डायना ने विवाह प्रतिज्ञा लेने के दौरान उनका नाम फिलिप चार्ल्स पढ़ा। यह भी पढ़ें : प्रिंस चार्ल्स और प्रिसेंस डायना की 'सदी की शादी' की वो तस्वीरे...

जेनिफर लोपेज को 52 की उम्र में फिर उसी लड़के से हुआ प्यार जिससे 17 साल पहले तोड़ी थी सगाई

Image
https://ift.tt/3eRK8ge मुंबई। अभिनेत्री और गायिका जेनिफर लोपेज ने हाल ही अपने 52वें जन्मदिन पर फैंस को जोरदार सरप्राइज दिया। एक्ट्रेस ने 24 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड बेन एफ्लेक (48) को लिपलॉक करते हुए फोटो शेयर कर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया। इससे पहले साल 2000 में भी दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा था, लेकिन जल्द ही दूरियां भी आ गईं। दरअसल, 24 जुलाई को जेनिफर ने अपना 52वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनके साथ बॉयफ्रेंड बेन एफ्लेक भी नजर आए। दोनों एक-दूसरे को इंटिमेट होकर किस करते दिखे। इसके कैप्शन में जेनिफर ने लिखा,'52, यह क्या हो रहा है?' सोशल मीडिया पर इस कपल को 'बेनिफर' कहा जा रहा है। गौरतलब है कि एफ्लेक को जेनिफर लोपेज के घर अप्रेल में पहली बार स्पॉट किया गया था। उसी दौरान लोपेज का एलेक्स रोड्रीग्यूज से अलगाव हुआ था। इसके बाद से ही 'बेनिफर' को कई बार कोजी होते हुए देखा गया। हालांकि दोनों के रिलेशन पर अब मुहर लगाई गई है। यह भी पढ़ें : खुद बे...

प्रिंस चार्ल्स और प्रिसेंस डायना की 'सदी की शादी' की वो तस्वीरें, जिन्हें आज भी लोग भुला नहीं पाए

Image
https://ift.tt/3i11ngZ नई दिल्ली। प्रिंस चार्ल्स और प्रिसेंस डायना की शादी को 'सदी की शादी' कहा जाता है। 40 साल पहले इसी महीने दोनों की कभी न भूलने वाली शादी हुई थी। लेकिन प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना स्पेंसर के लिए ये आंसू, दोषारोपण और त्रासदी में खत्म हुई। इसके प्रभाव आज भी ब्रिटिश राजघरानों द्वारा महसूस किए जा सकते हैं। लेडी डायना का जन्म एक राजकुमारी के रूप में हुआ था लेकिन वो हमेशा एक साधारण जिंदगी जीने की लालसा रखती थीं। लेडी डायना का जन्म 1 जुलाई 1961 को नॉरफोक के सेनड्रिंघम में हुआ था। वह अपने माता-पिता की सबसे छोटी संतान थीं। माता-पिता के बीच तलाक के कारण वह ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाईं। लेकिन किसी तरह स्कूली शिक्षा पूरी कर उन्होंने लंदन में काम किया। उन्होंने दाई, कुक किंडरगार्टन में सहायक के रूप में काम किया। उन्हें म्यूजिक से बेहद लगाव था। वो पियानो बजाना जानती थीं। प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात के बाद वो एक-दूसरे को पसंद करने लगे। 24 फरवरी 1981 को दोनों की सगाई की घोषणा कर दी गई। सगाई में डायना की अगूंठी काफी चर्चा में रही थी। डायना की अंगूठी की क़ीमत लगभग 30,000 पाउ...

अमरीका के बाद अब भारत में भी धूम मचाने आने वाली है Marvel's Black Widow

Image
https://ift.tt/3icjuQ8 नई दिल्ली। हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा स्कारलेट जोहानसन इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। साथ ही उनकी हॉलीवुड मूवी ब्लैक विडो भी इन दिनों खूब चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक उनकी फिल्म अमरीका में रिलीज हो गई है। इसको देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फिल्म में लीड रोल में दिखाई देने वाली स्कारलेट जोहानसन अब तक मार्वल की 7 फिल्मों में ब्लैक विडो के रोल में नजर आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि इस बार भी स्कारलेट अपने पुराने किरदार नताशा रोमनॉफ को निभा रही हैं। ब्लैक विडो का किरदार ज्यादातर लोगों को पसंद हैं और इस बार कहा जा रहा है कि फिल्म में दर्शकों के लिए फिल्म में क्या कुछ खास है। ये दर्शकों को पहले जान लेना चाहिए। खुशी की बात यह है कि ब्लैक विडो अमरीका में रिलीज होने के बाद अब भारत में भी रिलीज होने जा रही है। भारत में भी हॉलीवु़ड फिल्मों के दीवानों की कोई कमी नहीं है। भारत के लोगों के बीच कई ऐसी हॉलीवुड फिल्में हैं जिनका बेसब्री से इंतजार भारतीय दर्शकों को होता है। इस लिस्ट में ब्लैक विडो का नाम भी शामिल है। यह भी पढ़ें: साइंस के मुताबिक यह है ...

मिशेल मोरोन से लेकर रेहाना तक इन हॉलीवुड सेलेब्स की न्यूड तस्वीरें हो चुकी हैं लीक

Image
https://ift.tt/3dfJzfB नई दिल्ली। एक्टर मिशेल मोरोन अपनी न्यूड फोटो लीक होने के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह तस्वीरें उनकी फिल्म 365 डेज से जुड़ी हैं। सोशल मीडिया पर मिशेल मोरोन की कुछ पर्सनल तस्वीरें लीक हो गई हैं। प्राइवेट तस्वीरें लीक होने पर मिशेल काफी भड़क गए उन्होंने प्राइवेसी में दखल डालने वालों लोगों पर गुस्सा जताया है। वैसे आपको बतातें चलें कि मिशेल पहले हॉलीवुड स्टार नहीं हैं। जिनकी न्यूड तस्वीरें लीक हुईं हों। इससे पहले भी कई हॉलीवुड स्टार्स की तस्वीरें लीक हुई हैं। चलिए आपको बतातें हैं कुछ ऐसे स्टार्स के बारें में जिनकी न्यूड तस्वीरें लीक होने पर हंगामा हो गया। स्कारलेट जॉनसन हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस स्कारलेट जॉनसन की भी न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं। ये घटना साल 2011 की है। जब किसी शख्स ने उनके फोन कर हैकर कर उनकी प्राइवेट तस्वीरें चुरा ली थीं और फिर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। एक्ट्रेस की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई की गई थी। क्रिस इंवास कैप्टन अमेरिका के रूप में पूरी दुनिया मे...

साइंस के मुताबिक ये है दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला

Image
https://ift.tt/3x5wKM9 मुंबई। मनोरंजन इंडस्ट्री में कई सर्वे, पोल के मुताबिक एक्ट्रेसेस को सबसे ज्यादा सुंदर या पसंद की जाने वाली बताया जाता रहा है। इसमें जिस एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं, उसे टॉप पर बता दिया जाता है। हालांकि इसमें केवल इंटरनेट पर ज्यादा मौजूद रहने वाले फैंस ही तय करवा देते हैं कि कौन सबसे सुंदर है। अब एक ऐसा तरीका सामने आया है जिससे वैज्ञानिक पद्धति से बताया गया है कि कौन है दुनिया की सबसे सुंदर महिला। प्राचीन ग्रीक पद्धति 'द गोल्डन रेशो आफ ब्यूटी फाई' के मानदंडों के मुताबिक जब देखा गया तो सुंदरता का प्रतिशत भी सामने आ पाया, जिससे ये बताने में आसानी रही कौन ज्यादा सुंदर है। इस साइंटिफिक तरीके से आंखों, होठों, आईब्रो, चिन और चेहरे की आकृति के आधार पर निष्कर्ष निकाला गया है कि सबसे सुंदर महिला का खिताब किसे दिया जाना चाहिए। ये मैजरमेंट लंदन के प्रसिद्ध कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. जूलियन डी सिल्वा की ओर से किए गए। आइए जानते हैं इस साइंटिफिक तरीके के पैमाने पर कौनसी महिला खरी उतरी है: बेला हदीद गोल्डन रेशो मैजरमेंट के मुताबिक, सुपरमॉडल बेला हदीद को दुनिया क...