हैरी पॉटर का ये खूंखार विलेन, आज दिखता है इतना हैंडसम

https://ift.tt/3bZuCgn

ऐसी कई हॉलीवुड फिल्में हैं जो शानदार कहानी और दमदार अभिनय के वजह से ना सिर्फ सिनेमाघरों में अपनी सफलता का बड़ा रिकॉर्ड बना चुकी हैं। बल्कि दर्शकों के दिमाग में गहरी छाप भी छोड़ चुकी है। हॉलीवुड की ऐसी ही एक सुपरहिट फिल्म है ‘हैरी पॉटर’।

वैसे तो इस फिल्म के सभी किरदार काफी दमदार थे। लेकिन फिल्म के वो पात्र जिसकी हमेशा चर्चा की जाती है वो है फिल्म का हीरो हैरी पॉटर और विलेन वो जिसका नाम फिल्म में कभी नहीं लिया जाता।

बता दें की फिल्म में विलेन यानी की ‘लार्ड वोल्डमोर्ट’ का किरदार निभाने वाले इस अभिनेता का असल नाम ‘राल्फ फीन्स’ है। राल्फ मुख्य रूप से यूके के रहने वाले हैं।

उन्होंने ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत फिल्म ‘वुदरिंग हाइट्स’ से 1992 में की थी। राल्फ को वर्ष 1993 में आई उनकी फिल्म ‘स्कलिंडर्स लिस्ट’ के बाद दर्शकों के बीच पहचान मिली। फिल्मों के अलावा राल्फ थिएटर में भी अपने अभिनय का शानदार प्रदर्शन दिखा चुके हैं।

Ralph Fiennes

फिल्म ‘हैरी पॉटर’ में पहले राल्फ विलेन का किरदार निभाने के लिए मना कर चुके थे। लेकिन फिर परिवार औऱ करीबियों द्वारा समझाए जाने पर वे इसके लिए राजी हुए। हैरी पॉटर में राल्फ ने लॉर्ड वोल्डमोर्ट का किरदार निभाया। जिसके चेहरे का ढ़ंग सामान्य से अलग था। जिसमें खास उसके नाक की विशेष आकृति थी।

हॉलीवुड में राल्फ की कुछ सुपरहिट फिल्मों की बात की जाए तो इसमें रेड ड्रैगन, क्लैश ऑफ़ द टाइटंस, प्रिंस ऑफ़ इजिप्ट, जेम्स बांड सीरीज (स्पेक्टर, स्काईफॉल) आदि फिल्मों के नाम सामने आते हैं। राल्फ अपने शानदार अभिनय से अब तक कई अवार्ड अपने नाम कर चुके हैं। जिसमे की गोल्डन ग्लोब अवार्ड, बाफ्टा अवार्ड और टोक्यो इंटरनेशनल अवार्ड शामिल है।

बता दें की फिल्म हैरी पॉटर के चौथे भाग ‘द हॉफ ब्लड प्रिंस’ में लार्ड वोल्डमोर्ट के बचपन का किरदार (टॉम रिडिल) निभाने वाला कलाकार भी राल्फ का भांजा ‘फीन्स टिफिन’ है। फीन्स की सिफारिश राल्फ ने ही की थी। राल्फ के घर में सभी एक से बढ़ कर एक कलाकार हैं। राल्फ की बहन निर्देशक है तो कोई भाई अभिनेता तो कोई गायक है। राल्फ खुद भी एक अभिनेता होने के साथ साथ एक अच्छे निर्माता और निर्देशक भी हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30bpnrA

Comments

Popular posts from this blog

हॉलीवुड एक्टर ब्रूस विलिस की बिगड़ी तबीयत, नई बीमारी से पीड़ित होने का हुआ खुलासा