Posts

बॉडीगार्ड की BMW चोरी होने पर टॉम क्रूस को हुआ बड़ा नुकसान, गाड़ी में रखा हुआ सामान किया गायब

Image
https://ift.tt/3zmTtVF नई दिल्ली। हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज पर भारी मुसीबत आन पड़ी है। टॉम क्रूज का बेशकीमती सामान चोरी होने पर उनके बड़ी रकम की चपत लग चुकी है। दरअसल, अभिनेता ने अपना कीमती सामान अपने बॉडीगार्ड की BMW कार में रखा हुआ था। जो कि चोरी हो गई है। गाड़ी चोरी होने की वजह अभिनेता का सामान भी उसी के साथ चला गया। बताया जा रहा है कि टॉम क्रूज इस दौरान मिशन इम्पॉसिबल 7 की शूटिंग कर रहे थे। पुलिस कर रही है जांच बताया जा रहा है कि टॉम क्रूज का सिक्योरिटी स्टाफ इंजार्च ने नोटिस किया था कि बुधवार को पार्किंग स्पेस में एक्टर की गाड़ी नहीं है। हैरानी की बात ये है कि पुलिस हेडक्वॉटर से 2 मीटर की दूरी पर ही गाड़ी को चुराया है। वहीं पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि मंगलवार सुबह उन्हें बर्मिंघम के चर्च स्ट्रीट से BMW X7 चोरी होने की रिपोर्ट मिली थी। थोड़ी देर बाद Smethwick में कार को बरामद कर लिया गया था। उन्होंने CCTV की जांच गई थी। पुलिस ने बताया कि अभी इस मामले की जांच जारी है। from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gCrVV1

फिल्म निर्देशक सहारा करीमी ने अफगानिस्तान के लिए दुनिया से मांगी मदद

Image
https://ift.tt/2Xlp4ZA नई दिल्ली। अफगानिस्तान पर अब तालिबान का कब्जा हो चुका है। वहां के ज्यादातर प्रांतों पर तालिबान ने अपना कब्जा जमा लिया है। ऐसे में वहां के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अब अफगान फिल्म निर्देशक सहारा करीमी ने दुनियाभर के फिल्म समुदायों और सिनेमा प्रेमियों के लिए एक पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए उन्होंने मदद की गुहार लगाई है। साथ ही, अफगानिस्तान की भयावह स्थिति के बारे में बताया है। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने उनके इस पत्र को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। सहारा करीमी ने अपने पत्र में लिखा है, ‘मेरा नाम सहारा करीमी है, और मैं एक फिल्म निर्देशक हूं और अफगान फिल्म की वर्तमान महानिदेशक हूं, जो 1968 में स्थापित एकमात्र सरकारी स्वामित्व वाली फिल्म कंपनी है। मैं टूटे हुए दिल के साथ ये लिख रही हूं और इस उम्मीद के साथ कि आप मेरे खूबसूरत देश को तालिबान से बचाने में शामिल होंगे। तालिबान ने पिछले कुछ दिनों में कई प्रांतों पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने हमारे लोगों का नरसंहार किया। कई बच्चों का अपहरण कर लिया गया है। एक महिला को उसके कपड़ों के लिए मार डाला गया।...

दुनिया की सबसे अमीर फीमेल म्यूजिशियन बनीं रिहाना, म्यूजिक नहीं, यहां से आती है अरबों की कमाई

Image
https://ift.tt/3lzX3I2 मुंबई। इस साल की शुरूआत में भारत में हुए किसान आंदोलन को सपोर्ट कर सुर्खियों में आई पॉप स्टार रिहाना को दुनिया की सबसे अमीर महिला म्यूजिशियन घोषित किया गया है। फोर्ब्स मैगजीन ने हाल ही रिहाना को बिलियनेयर बताया है। मैगजीन के अनुसार, उनकी नेट वर्थ 1.7 बिलियन डॉलर बताई गई है। खास बात ये है कि उनकी सबसे ज्यादा कमाई का जरिया संगीत नहीं होकर उनकी कॉस्मेटिक्स लाइन है। यह भी पढ़ें : रिहाना को पॉर्न स्टार कहना Kangana को पड़ा भारी, ट्रोलर्स ने शेयर की एक्ट्रेस की बिकनी-इंटीमेट सीन्स की तस्वीरें कंगना ने लगाया था ट्वीट के बदले करोड़ों लेने का आरोप फरवरी 2021 में, एक्ट्रेस कंगना रनौत ने किसानों के समर्थन में ट्वीट करने को लेकर रिहाना पर बड़ा आरोप लगाया था। एक टीवी इंटरव्यू में कंगना ने आरोप लगाया कि,'ये देश को टुकड़ों में बांटने की साजिश है। रिहाना ने कोरोना महामारी को लेकर नहीं बोला, अमरीका में कैपिटोल हिल हिंसा पर नहीं बोला और एक दिन उठती हैं और किसानों के बारे में ट्वीट करती हैं। उनहोंने इसके लिए कम से कम 100 करोड़ रुपए चार्ज किए होंगे। ये पैसा उन्हें कहां से ...

Scarlett Johansson sues Disney: हॉलीवुड ऐक्ट्रिस स्कारलेट जोहानसन ने डिज्नी के खिलाफ क्यों दर्ज कराया मुकदमा?

Image
https://ift.tt/3zQLJLh नई दिल्ली। हॉलीवुड की मशहूर ऐक्ट्रिस स्कारलेट जोहानसन ने एमसीयू की अपनी ब्लैक विडो नाम की पहली सोलो फिल्म की रिलीज को लेकर हॉलीवुड की जानी मानी कंपनी डिज्नी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है । जानकारी के मुताबिक लॉस एंजिलिस की अदालत में दायर इस मुकदमे में कहा गया है कि डिज्नी ने फिल्म को सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज न करके OTT पर भी रिलीज कर दिया और ही उनके साथ किए गए वादे का भी उल्लंघन किया है। इसके बाद जोहानसन ( Scarlett Johansson ) ने कहा की फिल्म में काम करने की उनकी फीस का एक अहम हिस्सा फिल्म के सिनेमाघरों में एक तय की गई कमाई करने के बाद होने वाली आमदनी से भी आना था लेकिन डिज्नी ने फिल्म को सिनेमाघरों के साथ ही ओटीटी पर भी रिलीज करके हमे भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ ही प्रतिक्रिया देते हुए डिज्नी ने इस मुकदमे को दुखद बताया है। यह भी पढ़े: अमरीका के बाद भारत मे रिलीज होगी ब्लैक विडो बता दें कि मुकदमे में फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने से डिज्नी को हुए फायदे का खास तौर से जिक्र किया गया है। स्टॉक मार्केट में इसके शेयरों के दाम बढ़ने के ...

प्रिसेंस डायना और प्रिंस चार्ल्स से शादी के दौरान हुई गलती, डायना ने बोला अधूरा नाम

Image
https://ift.tt/3rDPfpB मुंबई। आज से करीब 40 साल पहले प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना की शादी हुई। इस शादी को 750 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा। सेंट पॉल कैथेड्रल में इस विवाह कार्यक्रम में 3500 मेहमान शामिल हुए। 29 जुलाई, 1981 में हुई इस शादी को ब्रिटिश इतिहास का सबसे ज्यादा अतिथियों वाला कार्यक्रम बताया गया। विश्वभर के लोगों और विवाह स्थल पर मौजूद हजारों लोगों की वजह से शायद दोनों थोड़े नर्वस थे। शादी से पहले भी दोनों की ज्यादा मुलाकातें नहीं हुई थी। शायद इसीलिए दोनों से विवाह समारोह में गलतियां हुईं। दोनों विवाह प्रतिज्ञा लेते समय गलती कर बैठे। दोनों से हुई गलतियां इस विवाह समारोह में प्रिंस चार्ल्स ने पहले विवाह प्रतिज्ञा बोली। इस दौरान 'माई वर्ल्डली गुड्स' कहने की जगह वे 'दाय वर्ल्डली गुड्स' कह बैठे। इसी तरह डायना ने चार्ल्स का नाम गलत तरीके से ले लिया। चार्ल्स का पूरा नाम चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज है, लेकिन डायना ने विवाह प्रतिज्ञा लेने के दौरान उनका नाम फिलिप चार्ल्स पढ़ा। यह भी पढ़ें : प्रिंस चार्ल्स और प्रिसेंस डायना की 'सदी की शादी' की वो तस्वीरे...

जेनिफर लोपेज को 52 की उम्र में फिर उसी लड़के से हुआ प्यार जिससे 17 साल पहले तोड़ी थी सगाई

Image
https://ift.tt/3eRK8ge मुंबई। अभिनेत्री और गायिका जेनिफर लोपेज ने हाल ही अपने 52वें जन्मदिन पर फैंस को जोरदार सरप्राइज दिया। एक्ट्रेस ने 24 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड बेन एफ्लेक (48) को लिपलॉक करते हुए फोटो शेयर कर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया। इससे पहले साल 2000 में भी दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा था, लेकिन जल्द ही दूरियां भी आ गईं। दरअसल, 24 जुलाई को जेनिफर ने अपना 52वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनके साथ बॉयफ्रेंड बेन एफ्लेक भी नजर आए। दोनों एक-दूसरे को इंटिमेट होकर किस करते दिखे। इसके कैप्शन में जेनिफर ने लिखा,'52, यह क्या हो रहा है?' सोशल मीडिया पर इस कपल को 'बेनिफर' कहा जा रहा है। गौरतलब है कि एफ्लेक को जेनिफर लोपेज के घर अप्रेल में पहली बार स्पॉट किया गया था। उसी दौरान लोपेज का एलेक्स रोड्रीग्यूज से अलगाव हुआ था। इसके बाद से ही 'बेनिफर' को कई बार कोजी होते हुए देखा गया। हालांकि दोनों के रिलेशन पर अब मुहर लगाई गई है। यह भी पढ़ें : खुद बे...

प्रिंस चार्ल्स और प्रिसेंस डायना की 'सदी की शादी' की वो तस्वीरें, जिन्हें आज भी लोग भुला नहीं पाए

Image
https://ift.tt/3i11ngZ नई दिल्ली। प्रिंस चार्ल्स और प्रिसेंस डायना की शादी को 'सदी की शादी' कहा जाता है। 40 साल पहले इसी महीने दोनों की कभी न भूलने वाली शादी हुई थी। लेकिन प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना स्पेंसर के लिए ये आंसू, दोषारोपण और त्रासदी में खत्म हुई। इसके प्रभाव आज भी ब्रिटिश राजघरानों द्वारा महसूस किए जा सकते हैं। लेडी डायना का जन्म एक राजकुमारी के रूप में हुआ था लेकिन वो हमेशा एक साधारण जिंदगी जीने की लालसा रखती थीं। लेडी डायना का जन्म 1 जुलाई 1961 को नॉरफोक के सेनड्रिंघम में हुआ था। वह अपने माता-पिता की सबसे छोटी संतान थीं। माता-पिता के बीच तलाक के कारण वह ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाईं। लेकिन किसी तरह स्कूली शिक्षा पूरी कर उन्होंने लंदन में काम किया। उन्होंने दाई, कुक किंडरगार्टन में सहायक के रूप में काम किया। उन्हें म्यूजिक से बेहद लगाव था। वो पियानो बजाना जानती थीं। प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात के बाद वो एक-दूसरे को पसंद करने लगे। 24 फरवरी 1981 को दोनों की सगाई की घोषणा कर दी गई। सगाई में डायना की अगूंठी काफी चर्चा में रही थी। डायना की अंगूठी की क़ीमत लगभग 30,000 पाउ...