Posts

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला सेलेना गोमेज ने किया सोशल मीडिया को किया अलविदा, खतरनाक बीमारी से जूझ रही सिंगर

Image
https://ift.tt/pbaq8Jf Selena Gomez Quits Social Media: हॉलीवुड की फेमस सिंगर, एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर सेलेना गोमेज एक बार फिर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला बन गई हैं। 'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग' की स्टार के इंस्टाग्राम पर 385 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सेलेना के चाहने वाले केवल अमेरिका में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं। उन्होंने बिजनेस वुमन काइली जेनर को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया। लेकिन इसी के बाद उन्होंने कुछ चौंकाने वाला किया। 30 साल की सिंगर ने खुद अनाउंसेंट की है कि वो सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। पहले भी सोशल मीडिया से ब्रेक ले चुकी हैं सेलेना ऐसा पहली बार नहीं है कि सेलेना ने पहली बार सोशल मीडिया पर ब्रेक लिया है। इससे कुछ सालों पहले भी सेलेना ने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने वापसी कर ली थी। वहीं, अब फिर से उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। सेलेना ने अपने फैंस से कही ये बात उन्होंने टिक टॉक पर बात करते हुए बताया कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं, पूर...

टॉम क्रूज को नहीं करना चाहता अब कोई डेट, कर चुके हैं 3 शादियां, गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट भी रही लंबी

Image
https://ift.tt/IlNXbdE Hollywood Actresses Do Not Want to Date Tom Cruise: टॉम क्रूज (Tom Cruise) की गिनती हॉलीवुड के मशहूर एक्टर में होती है। सिर्फ अमेरिका ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया ही उनकी दीवानी है। उनकी फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। टॉम क्रूज ने काफी सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि, हॉलिवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज केवल अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए नहीं बल्कि अफेयर्स के लिए भी चर्चा में रहे हैं। उनकी फिल्में भले ही हिट रहती हों, मगर वह अपने निजी रिश्तों में बहुत असफल रहे हैं। टॉम क्रूज की जिंदगी में कई लड़कियां आई और गईं, लेकिन वह आज भी अकेले हैं। वैसे तो लड़कियों के बीच टॉम क्रूज का क्रेज हमेशा से ही जबरदस्त रहा है, लेकिन उन्हें उनकी जिंदगी में पक्का प्यार नहीं मिल पाया। सबसे पहले ऐक्ट्रेस मेलिसा गिल्बर्ट को किया डेट टॉम क्रूज 3 शादियां कर चुके हैं मगर उनकी गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट काफी लंबी हैं। टॉम क्रूज का दिल सबसे पहले ऐक्ट्रेस मेलिसा गिल्बर्ट (Melissa Gilbert ) पर आया था। कहा जाता है कि 1980 के आसपास दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। उस समय मेलिसा की उम्र महज 16-...

'एंट-मैन' स्टार पॉल रुड ने भारत की इस फिल्म को बताया फेवरेट, शाहरुख खान को लेकर कही ये बात

Image
https://ift.tt/8Akac2i Paul Rudd on RRR: हॉलीवुड स्टार पॉल रुड की 17 फरवरी को फिल्म 'एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटुमेनिया' रिलीज हुई है। वह इन दिनों अपने इस फिल्म की सोशल मीडिया पर प्रचार करते नजर आ रहे हैं। इस बीच पॉल ने भारतीय शेफ विकास खन्ना के साथ इंस्टाग्राम हैंडल पर बातचीत की है। उन्होंने इस दौरान खाने से लेकर फिल्मों और स्टार्स के बारे में बात की। फेवरेट फूड के साथ-साथ पॉल की पसंदीदा फिल्म ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। वीडियो में, पॉल ने अपनी फेवरेट भारतीय फिल्म के बारे में भी जानकारी दी है। इसके साथ ही शाहरुख खान को लेकर उन्होंने एक बात भी कही। पॉल रुड ने की आरआरआर के बारे में बात वीडियो में, पॉल एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे नेटफ्लिक्स पर आने के बाद अमेरिका में बड़े पैमाने पर पहुंच मिली। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर आरआरआर मार्च 2022 के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब से यह फिल्म लगातार धूम मचा रही है। गोल्डन ग्लोब 2023 में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी का अवॉर्ड जीतने के बाद यह फिल्म 95वें अकैडमी अवॉर्ड में भ...

हॉलीवुड एक्टर ब्रूस विलिस की बिगड़ी तबीयत, नई बीमारी से पीड़ित होने का हुआ खुलासा

Image
https://ift.tt/UYSK4wC परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी ब्रूस की बिमारी की जानकारी ब्रूस की स्वास्थय संबंधी जानकारी उनकी बेटी रुमर विलिस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने ब्रूस की बिमारी के बारे में बताते हुए लिखा, "साल 2022 में ब्रूस को वाचाघात होने की घोषणा के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ था और अब हमे पता लगा है कि ब्रूस को फ्रंटोटेंपोरल डिमेंशिया (एफटीडी) नाम की बीमारी भी हुई है। बातचीत में दिक्कत इस बीमारी का एक लक्षण है। यह बहुत दर्दनाक है, लेकिन फिर भी हमें ब्रूस की सपष्ट बीमारी के बारे पता लगना एक राहत की बात है।" यह भी पढ़ें: गोल्डन ग्लोब विजेता एक्ट्रेस रैक्वेल वेल्च का निधन, काफी समय से थीं बीमार इन सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं ब्रूस विलिस बता दें, ब्रूस ने 1980 के दशक में अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिसमें 'द वर्डिक्ट', 'मूनलाइटिंग', 'द बॉक्सिंग', 'हॉस्टेज', 'आउट ऑफ डेथ', 'ग्लास' शामिल हैं। लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान 1988 में आई जॉन...

हॅालीवुड स्टार जेरार्ड बटलर संग जुगलबंदी करते दिखेंगे अली फजल, एक्शन थ्रिलर 'कंधार' का टीजर हुआ रिलीज

Image
https://ift.tt/rwpeN6F Ali Fazal Movie Kandahar Teaser : बॅालीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अली फजल ( ali fazal ) ने अपने बेहतरीन अदाकारी से दुनियाभर में अलग पहचान बना ली है। आज वह बॅालीवुड की नहीं हॅालीवुड इंडस्ट्री की फिल्मों में भी खूब नाम कमा रहे हैं। अब एक्टर को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। 'डेथ ऑन द नाइल' ( death on the nile ) में केनेथ ब्रनाघ और गैल गैडोट जैसे कई मशहूर कलाकारों के साथ काम करने बाद अब अली अभिनेता जेरार्ड बटलर ( Gerard Butler ) के साथ धमाकेदार फिल्म 'कंधार' ( kandahar ) में काम करते दिखाई देंगे। हाल ही अली फजल ने 'कंधार' का टीजर रिलीज किया है। रिक रोमन वॉ द्वारा निर्देशित 'कंधार' की कहानी अफगानिस्तान में रक्षा खुफिया एजेंसी में एक पूर्व एजेंट मिशेल लाफोर्ट्यून के जीवन के अनुभवों की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह भी पढ़ें: गुपचुप प्लेन की इकोनॅामी क्लास में जा बैठी दीपिका, जैसे ही लोगों ने देखा.. 'कंधार' है एक्शन पैक्ड फिल्म एक्टर ने इंस्टाग्राम पर टीजर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा,'इससे पहले कि मेरे विस्फोटक...

Aaj Ka Rashifal 4 February: आज इनको आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा दूसरों का हाल

Image
https://ift.tt/58lmVQ1 मेष: आज का राशिफल 4 फरवरी 2023 के अनुसार शनिवार को मेष राशि वालों की आदतों के कारण वे लोग अपनों से दूर हो सकते हैं। इसलिए इन्हें समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलने की जरूरत है। आज आपका आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। वृषभः आज का राशिफल 4 फरवरी 2023 के अनुसार वृषभ राशि वालों के लिए शनिवार को पारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित हो सकते हैं। आज के दिन आपका भाग्योदय संभव है, जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। इसस निश्चित सफल होंगे। मिथुनः पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का समय नए व्यापार की शुरुआत के अनुकूल है। आज आप लोगों को कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव का योग बन रहा है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं। ये भी पढ़ेंः Sant Ravidas Jayanti 2023: मानवतावादी संत थे रविदास, कबीर से था खास नाता कर्कः आज का राशिफल के अनुसार 4 फरवरी को कर्क राशि के लोगों के आर्थिक मामले...

भारत मत आ जाना... वंडर वुमन Gal Gadot ने भगवा रंग की ड्रेस में शेयर की फोटो, आ रहे ऐसे कमेंट्स

Image
https://ift.tt/94MenHD जहां एक तरफ भारत में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट कर रहे हैं। साथ ही फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang) में दीपिका के भगवा रंग बिकिनी पर विवाद हो रहा है। ऐसे में हॉलीवुड एक्ट्रेस और वंडर वुमन फेम गैल गैडोट (Gal Gadot) ने भगवा रंग की ड्रेस में फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनकी शेयर की गई फोटो पर यूजर्स उनको भारत न आने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही कुछ कमेंट्स पढ़ने के बाद तो आपकी हंसी भी रुक नहीं पाएगी। वहीं अगर एक्ट्रेस की बात करें तो वे इस कैजुअल ड्रेस में काफी रिलेक्स और खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके अलावा भी कई यूजर्स गैल की फोटो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर पठान विवाद को और बढ़ाने की कोशिशों में लगे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि 'भारत में इस कलर पर काफी बवाल हुआ है। कहीं अंधभक्त आपका भी बहिष्कार न कर दें'। वहीं एक और लिखता है कि 'एंटी हिंदू प्रोपेगेंडा क्यों फैला रही हैं? अगली फिल्म का बायकॉट करूंगा...